देशप्रदर्शितराज्य

पोषाहार वितरण में लापरवाही नहीं चलेगी-डीएम

“जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएचआर वितरण में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं है”

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने और ग्रामीण विकास के लिए महिला समूहों की शक्ति को उजागर करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन एवं एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा संचालित घर ले जाने के लिए राशन के वितरण और गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएचआर वितरण में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं है।

सोमवार को डीएम ने शिविर कार्यालय में टेक होम राशन  के वितरण आपूर्ति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर गुणवत्ता खराब होने की उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। सम्बंधित अधिकारी आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर गुणवत्ता को चेक करें और शत प्रतिशत वितरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने चने की दाल, सोयाबीन तेल तथा दलिया की आपूर्ति के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

Spread the love