देशप्रदर्शितराजनीतिराज्य

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है ।

“कार्यक्रम प्रभारीसंजय भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के पंचकूला आगमन को लेकर बहुत ही उत्साह व खुशी का माहौल है”

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है । समारोह की तैयारियां को लेकर पूर्व सांसद व समारोह के कार्यक्रम प्रभारी संजय भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के पंचकूला आगमन को लेकर बहुत ही उत्साह व खुशी का माहौल है । उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड से दशहरा ग्राउंड बदलकर भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद इस ऐतिहासिक पल के लिए यह भी मैदान छोटा ही पड़ेगा एक अन्य प्रश्न के उत्तर में संजय भाटिया ने बताया कि 16 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह जो कि पर्यवेक्षक भी है, वह आ रहे हैं उनके अतिरिक्त एनडीए राज्यों के सभी मुख्यमंत्री व कई गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Spread the love