देश

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, रक्षामंत्री राजनाथ ने किया शस्त्र पूजन

पूरा देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों के लिए विजय की कामना की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शस्त्र पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की।

मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

वहीं, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने भी पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने शस्त्र पूजा की। शस्त्र पूजा के दौरान पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Spread the love