देशराज्य

मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी: कैबिनेट की बैठक के अहम फैसले

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी का अहम फैसला लिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निर्णय को राज्य में धीरे-धीरे शराबबंदी की ओर बढ़ने का कदम बताया। इन स्थानों पर शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी और इन्हें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित भी नहीं किया जाएगा।”

शराबबंदी लागू होने वाले क्षेत्र

शराबबंदी लागू होने वाले क्षेत्रों में निम्नलिखित स्थान शामिल हैं:

  • नगर निगम क्षेत्र: उज्जैन।
  • नगर पालिका क्षेत्र: दतिया, पन्ना, मंडला, मंदसौर, मैहर।
  • नगर परिषद क्षेत्र: ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक।
  • ग्राम पंचायत क्षेत्र: अन्य छह स्थान।

मंत्रियों को मिला तबादले का अधिकार

कैबिनेट बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विशेष परिस्थितियों में मंत्रियों को अपने विभाग में तबादले का अधिकार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस पर विस्तृत तबादला नीति लागू की जाएगी।

महेश्वर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक

कैबिनेट बैठक महेश्वर में आयोजित की गई, जो मध्य प्रदेश की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक थी। यह बैठक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को समर्पित रही। बैठक से पहले मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने नर्मदा नदी के तट पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद उन्होंने महेश्वर स्थित रानी अहिल्याबाई के किले का भ्रमण किया और उनकी गद्दी को नमन किया।

विरासत को संरक्षित करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विरासत को संरक्षित करने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रानी अहिल्याबाई की जयंती पर पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Spread the love