पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार, स्मारक के लिए जमीन आवंटन जल्द
“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।”
डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में सरकार ने उनके स्मारक के लिए जल्द जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। यह स्मारक उनके योगदान और सेवा को यादगार बनाने के लिए बनाया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को पूर्वाह्न 11ः45 बजे निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले दिवंगत नेता सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 से 9ः30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रात को बयान जारी कर कहा कि सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी और इस संबंध में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है।
दर्शी नेता और सच्चा देशभक्त खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर किया जाएगा। सरकार उनके स्मारक के निर्माण में जल्द कदम उठाएगी। देश उन्हें हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करेगा।
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और भीड़-भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
