देशभोजन एवं स्वास्थ्य

सोशल मीडिया के जरिए -पीएम मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान

उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अभिनेता-राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, एथलीट मनु भाकर, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, अभिनेता मोहनलाल और आर. माधवन, गायिका श्रेया घोषाल, लेखिका सुधा मूर्ति और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी टैग किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने रोजाना के जीवन में खाना पकाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी करें। यह अपील उन्होंने मोटापे जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से लड़ने के उद्देश्य से की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी खाने की आदतों में छोटे बदलाव भी देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकते हैं।”

प्रधानमंत्री ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा,

“एक स्वस्थ और तंदुरुस्त राष्ट्र बनाने के लिए हमें मोटापे की समस्या का समाधान करना होगा। हर परिवार खाना पकाने का तेल खरीदते समय 10 प्रतिशत कम खरीदने का लक्ष्य रखे। ऐसा करने से मोटापे में कमी आएगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा।”

खाने की आदतों में छोटे बदलावों का बड़ा असर

पीएम मोदी ने कहा कि तेल की खपत में कमी जैसे मामूली बदलाव भी हमें एक मजबूत, तंदुरुस्त और रोग मुक्त भविष्य की ओर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सोशल मीडिया के जरिए अभियान को मजबूत किया

प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान की पहुंच को और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने कई प्रभावशाली हस्तियों को नामांकित किया है, ताकि वे अपने फॉलोअर्स तक तेल की खपत कम करने और मोटापे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,

“मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए और खाने के तेल के इस्तेमाल को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करता हूँ।”

क्यों जरूरी है तेल की खपत में कमी?

  • भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रही समस्या है।
  • अधिक तेल का सेवन हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह का कारण बन सकता है।
  • तेल की कम खपत से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के जोखिम घटेंगे।

इन छोटे उपायों को करें शामिल:

  1. कम तेल में खाना पकाएं।
  2. फ्राइड फूड से परहेज करें।
  3. स्टीम्ड और ग्रिल्ड फूड को प्राथमिकता दें।
  4. तेल का प्रयोग सीमित मात्रा में करें।

प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में बड़ा योगदान साबित हो सकती है।

Spread the love