देशराज्य

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने किया पैदल मार्च

“फुटपाथ पर ठेले लगाकर खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व क्वालिटी अच्छी रखने के लिये निर्देशित किया गया”

फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर कमालगंज में रेलवे रोड पर पैदल मार्च किया गया और फुटपाथ पर ठेले लगाकर खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व क्वालिटी अच्छी रखने के लिये निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love