खेल

मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। यह मैच भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।”

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। भारतीय टीम को 340 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वह केवल 155 रनों पर सिमट गई। इस हार से भारत के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

भारतीय बल्लेबाजी का हाल: भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन पंत 30 रन बनाकर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए।

इसके बाद रवींद्र जडेजा (02) और पहली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी (01) जल्दी आउट हो गए।

यशस्वी जयसवाल 82 रन पर विवादास्पद तरीके से आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद को हुक शॉट खेलते हुए वह कैच आउट करार दिए गए, हालांकि स्निकोमीटर में कोई हलचल नहीं दिखी।

  • पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड: 3-3 विकेट
  • नाथन लियोन: 2 विकेट
  • मिचेल स्टार्क और ट्रैविस हेड: 1-1 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 234 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 70 रन, जबकि पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 41-41 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए।

पहली पारी का हाल:

  • ऑस्ट्रेलिया:
    • पहली पारी: 474 रन (स्टीव स्मिथ 120 रन)
    • गेंदबाजी: पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए।
  • भारत:
    • पहली पारी: 369 रन (नीतीश रेड्डी 114 रन, यशस्वी 82 रन, वाशिंगटन सुंदर 50 रन)
    • गेंदबाजी: बुमराह 5 विकेट, सिराज 3 विकेट, जडेजा 1 विकेट

Spread the love